Home खास खबर बलिया में किशोरी के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज

बलिया में किशोरी के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज

0 second read
Comments Off on बलिया में किशोरी के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज
0
209
rape 1

बलिया (उप्र) छह अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है।

गड़वार थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर सोमवार को तूफानी चौहान (24) के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की दुष्‍कर्म की धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह गत चार अप्रैल की शाम खेत से लौट रही थी तभी तूफानी चौहान ने उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…