Home खास खबर बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट

बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट

0 second read
Comments Off on बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट
0
87
mukhtar abbas naqvi flags off haj pilgrimage at mumbai airport 2 jpg 1663729074

बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियों का आगाज हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस दौरान रफ्तार बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ समय गुजारा। खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य में मुस्लिम आबादी काफी बड़ी संख्या में है।

भाजपा का अहम मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले नकवी यूपी में अपनी सियासी चहलकदमी बढ़ाने वाले हैं। खबर है कि वह जल्दी रामपुर, लखनऊ, इलाहबाद और मुरादाबाद का दौरा कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है। यूपी यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुस्लिम संगठनों से संपर्क बढ़ाएंगे और ‘संवाद’ बैठकों का आयोजन करेंगे।

नकवी का करगिल रिकॉर्ड
इससे पहले भाजपा ने नकवी को करगिल लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा था। साल 2014 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत की थी और 2019 में भी सीट पर नियंत्रण बरकरार रखा, लेकिन हाल ही में लद्दाख में हुए परिषद चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। करगिल लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 55 फीसदी है। जबकि, 42 प्रतिशत मतदाता बौद्ध हैं।

नीतीश कुमार भी देख रहे दिल्ली की ओर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की ओर देख सकते हैं। खबर है कि जनता दल यूनाइटेड की यूपी इकाई ने सीएम कुमार के सामने यूपी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश किया है। साथ ही नीतीश जल्दी मिर्जापुर और जौनपुर में रैलियां संबोधित कर सकते हैं। प्रदेश इकाई की तरफ से बिहार सीएम को मिर्जापुर, फूलपुर या आंबेडकर नगर से चुनाव में उतरने का सुझाव दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…