Home मनोरंजन एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

6 second read
Comments Off on एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
0
179
sahil khan

एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल साहिल ख़ान की मुसीबतें बढ़ गयी हैं और मुंबई पुलिस SIT ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महादेव सट्टेबाजी एप मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

साहिल खान गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक साहिल खान द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी एप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था, जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

छत्तीसगढ़ से हुई गिरफ्तारी

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

NDimg8876ec1012004d39aa2227c38ce45cdb1

बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

SIT ने हाल ही में साहिल से की थी पूछताछ

मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द ही पुलिस केस में कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।

जानिए कौन हैं साहिल खान

गौरतलब है कि साहिल खान अपनी फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों से की है। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…