Home सुपौल कोशी नदी में एक व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी

कोशी नदी में एक व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी

0 second read
Comments Off on कोशी नदी में एक व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी
0
88
indian railway 49

कोशी नदी में एक व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी

चंदेश्वरी सादा के 28 वर्षीय पुत्र सनोज सदा सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गया था. पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया

किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के परसाही गांव वार्ड नंबर 05 में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति कोशी नदी में लापता हो गया. जानकारी अनुसार चंदेश्वरी सादा के 28 वर्षीय पुत्र सनोज सदा सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गया था.
पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया. दूर खड़ा एक व्यक्ति सनोज को कोशी नदी में गिरते हुए देखा. लेकिन जब तक वह घटना स्थल पर पहंचा, तब तक वह नदी में लापता हो चुका था. घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर व्यक्ति डूबे व्यक्ति को खोज करने लगे. लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. दिन के करीब दो बजे एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुंचकर डूबे व्यक्ति की खोजबीन में जुट गये. लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली. ग्रामीण मनोहर साह, रमेश ने बताया कि नदी में लापता व्यक्ति को दो पुत्री है. जिसमें बड़ी पुत्री 13 वर्षीया राधा कुमारी और 10 वर्षीय शारदा कुमारी है. इधर लापता व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.
अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि शनिवार की सुबह परसाही गांव के वार्ड नंबर 05 में एक व्यक्ति लापता हो गया. गोताखोर एवं एनडीआरएफ टीम खोजबीन कर रही है.
Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…