
बरारी (भागलपुर): बरारी गुरुतेग बहादुर महाराज के चरण रज ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में 421वें प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को नगर कीर्तन श्रद्धाभाव के साथ निकाला गया।
रिमझिम बारिश के बीच निकली यह शोभायात्रा देर रात गुरुद्वारा साहिब परिसर में अरदास के साथ संपन्न हुई।
नगर कीर्तन की भव्य शोभा
-
नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे (सत्यदेव सिंह, अर्जुन सिंह, सोनू सिंह, सेवक सिंह, संजय सिंह) ने की।
-
शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर रेफरल अस्पताल चौक, थाना, गायत्री नगर, जयजवान चौक, स्टेशन बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची।
-
रास्ते भर श्रद्धालु फूलों की वर्षा कर गुरु महाराज की सवारी का स्वागत करते रहे।
धार्मिक व सांस्कृतिक झलकियां
-
गुरुवाणी की धुन और पंजाबी ढोल से वातावरण गुंजायमान रहा।
-
चार साहिबजादे गतका जत्था (आगरा, उत्तर प्रदेश) ने करतब दिखाए, जिन्हें देख श्रद्धालु अचंभित रह गए।
-
मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों ने गुरुवाणी का गायन कर संगतों को भावविभोर किया।
-
KM सेवा संस्थान द्वारा भारत माता की झांकी निकाली गई।
-
रास्ते में महिला संगत कतारबद्ध होकर सफाई करती नजर आईं।
सेवा व सत्कार
नगर भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद राधिका देवी और अजय भारती द्वारा शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया।
वहीं, कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल संगतों की सेवा की।
समापन और अरदास
शाम होते-होते नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां रात्रि 8 बजे अरदास कर शोभायात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय संगतों ने भाग लेकर गुरु की आशीष प्राप्त की।