Home पूर्णिया लगातार छठी बार मिथलेश बने सिंघिया के पैक्स अध्यक्ष.

लगातार छठी बार मिथलेश बने सिंघिया के पैक्स अध्यक्ष.

0 second read
Comments Off on लगातार छठी बार मिथलेश बने सिंघिया के पैक्स अध्यक्ष.
0
1,293

लगातार छठी बार मिथलेश बने सिंघिया के पैक्स अध्यक्ष.

पैक्स चुनाव का मतगणना राजकीय उच्च विद्यालय श्रीनगर में किया गया। लगातार छठी बार सिंघिया पैक्स में मिथिलेश कुमार मंडल अध्यक्ष बने। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिंघिया पंचायत पैक्स में मिथिलेश कुमार मंडल निर्वाचित हुए। उन्होंने निकततम प्रतिद्वंदी नारायण मंडल को 184 मत से पराजित किया। चनका पंचायत में लगातार दूसरी बार उपेंद्र मेहता निर्वाचित हुए उन्होंने धीरज कुमार मेहता को 24 मत से पराजित किया। खुटी धुनैली में परमानंद मेहता लगातार दूसरी बार विजयी हुए उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव कुमार मेहता को 200 मत से पराजित किया। खोखा उतर में दोबारा अजय कुमार यादव निर्वाचित हुए उन्होंने निकततम प्रतिद्वंदी विकास कुमार विश्वास को 39 मत से पराजित किया। वहीं खोखा दक्षिण पंचायत से मोहन सिंह ने राम उदगार सिंह को 70 मत से पराजित किया। जगैली पंचायत में गुलाम रब्बानी ने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार जायसवाल को 14 मत से पराजित किया। खुटी हसैली से मंजो देवी निर्वाचित हुई उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सीता राम शर्मा को 53 मत से पराजित किया। गढ़िया बलुआ से शशी शेखर ने निकटतम प्रतिद्वंदी मंदो देवी को 121 मत से पराजित किया। झुनी कला से मनोज कुमार यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी मुंशी यादव को 355 मत से पराजित किया। विजयी उम्मीदवार के समर्थक में उत्साह चरम पर देखा गया। उत्साहित समर्थक ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…