Home अररिया एआईएमआईएम ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

एआईएमआईएम ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

0 second read
Comments Off on एआईएमआईएम ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान
0
308

एआईएमआईएम ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

ऑल इंडिया मजलिस एतेहादूल मुसलमिन (एआईएमआईएम) के बढ़ते कदम के तहत नगर के वार्ड संख्यां 08, 13, 14 एवं 16 में एआईएमआईएम के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया।

इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रखंड महासचिव इफ्तेखार रज़ा उर्फ रूमी राज, नगर अध्यक्ष शहंशा हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मुहम्मद तबारक हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम, प्रखंड उपाध्यक्ष मुहम्मद रिज़वान के नेतृत्व में जारी सदस्यता अभियान में लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को धारदार बनाने का संकल्प लिया। रविवार को सदस्यता अभियान के दौरान वार्ड में पार्टी का गठन भी किया गया। इसमें वार्ड संख्या 14 से मो. सफीक को वार्ड अध्यक्ष, मो. जमील वार्ड उपाध्यक्ष, वार्ड संख्या 08 से मो. मुजाहिद को वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संख्या 13 से मो. असद को वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संख्या 16 से मो. सरताज वार्ड अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मो. शहंशाह हुसैन और नगर उपाध्यक्ष तबारक हुसैन द्वारा पार्टी की विचार धारा से लोगो को अवगत कराया गया। साथ ही सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ाकर बहुजन, दलित, मुस्लिम और वंचित का वोट ले रही है अन्य पार्टियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावे पार्टी द्वारा हैदराबाद में किये जा रहे विकास कार्यों से लोगो को अवगत कराया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी की बात कही गई।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…