Home अररिया फारबिसगंज में रवि प्रखंड अध्यक्ष तो आदर्श बने जाप छात्र के सचिव

फारबिसगंज में रवि प्रखंड अध्यक्ष तो आदर्श बने जाप छात्र के सचिव

0 second read
Comments Off on फारबिसगंज में रवि प्रखंड अध्यक्ष तो आदर्श बने जाप छात्र के सचिव
0
318

फारबिसगंज में रवि प्रखंड अध्यक्ष तो आदर्श बने जाप छात्र के सचिव

फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय में जन अधिकार छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने की।

बैठक में संगठन पर जोर देते हुए प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन करते हुए रवि सिंह को प्रखड अध्यक्ष, आदर्श सिंह को प्रखड सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं अशद जिया को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद हमेशा छात्रहित के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते आई है। वही पूरे बिहार में जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा किये गए जनसरोकार और पार्टी के विचारधारा को देखते छात्र और युवाओ के बीच लगातार लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। वहीं नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि पूरा बिहार बाढ़ से ग्रसित है। बिहार के राजधानी पटना में बाढ़ की स्थिति काफी नाजूक बनी हुई है, लेकिन अब तक जाप को छोड़ कर कोई भी राजनीतिक दलों के नेता बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने तक नहीं पहुंचे। कहा कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पटना के हर घर में राहत सामग्री को पंहुचाने का कार्य किया है। यह काफी सराहनीय कार्य है। बैठक में जिला महासचिव अक्षय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजा चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष ज्योतिष देव, कॉलेज अध्यक्ष शेख तालिब, अभिषेक देव, ऋतुराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…