युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंका अब तक नहीं हुई है शव की शिनाख्त युवक के चेहरे पर व शरीर पर चोट के निशान फोटो:31- अज्ञात युवक का शव के पास जानकारी इकठ्ठा करती पुलिस. प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत भरगामा पुलिस को दी. भरगामा प्रखंड के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 चरेया हाट से पूरब स्थित लक्ष्मी स्थान के पूरब पोखर में 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है. स्थानीय मछुआरा सुरेश मुखिया दिन के 11 बजे जाल लेकर पोखर में जाल फेंका तो उसे उत्तर बांध के समीप एक तैरता हुआ शव दिखा. जिसे देखकर बदहवास वहां से भाग खडा हुए. सूचना पोखर के मालिक व ग्रामीणों को दी. पोखर मालिक फूल मिश्र ने इसकी सूचना भरगामा थाना को दी. वहीं सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार व सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय चौकीदार व गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला. शव को बाहर निकालने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि अन्यत्र कहीं युवक की हत्या कर शव को खूठहा बैजनाथपुर स्थित पोखर में फेंक दिया गया. युवक के चेहरे व शरीर पर मारपीट के गहरे निशान देखे जा रहे हैं. मृत युवक ब्लू रंग का जींस, ब्लू रंग का शर्ट पहना हुआ है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. बताया गया कि प्रशासन को गुमराह करने के लिए इस तरह के कार्य को अंजाम दिया गया. हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं की गयी है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक युवक के सिर व कान के साइड में गंभीर जख्म था व चेहरे से खून निकल रहा था. इधर घटनास्थल पर जुटी भीड़ के द्वारा अलग-अलग कयास लगाये जा रहे थे. बहरहाल भरगामा पुलिस व एफएसएल की टीम सभी बिंदुओं पर छानबीन करने में जुट गयी है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है व शव की पहचान करायी जा रही है. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री की पत्नी के निधन प शोक अररिया. छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री, मेंबर (सीडब्ल्यूसी)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ताम्रध्वज साहू जी की धर्मपत्नी का निधन रायगढ़ में 09 सितंबर को इलाज के क्रम में हो गया उनके निधन से साहू वैश्य परिजन मर्माहत हैं. अभाविप वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रसाद शाह ने इस दुख की घड़ी में अपनी शोक संवेदना प्रकट की है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, महामंत्री दिनेश चंद्र साहू, ओबीसी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर सावन सागर, प्रदेश का कार्य अध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम देवी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र साह, सचिव अरुण कुमार निराला, अररिया जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन साह, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने शोक संवेदना प्रकट की है.
Seemanchal
युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंका अब तक नहीं हुई है शव की शिनाख्त
Published: 12/09/2024, 09:59:04 pm•21 views•Seemanchal Live
युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंका अब तक नहीं हुई है शव की शिनाख्त युवक के चेहरे पर व शरीर पर चोट के निशान फोटो:31- अज्ञात युवक का शव के पास जानकारी इकठ्ठा करती पुलिस. प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत भरगामा प

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोर

Seemanchal
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामला

Seemanchal
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेश

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15058 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15058 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views


