Home अररिया अररिया के नरपतगंज में नरपतगंजवासियों के लिए अभिशाप बना है फोरलेन

अररिया के नरपतगंज में नरपतगंजवासियों के लिए अभिशाप बना है फोरलेन

2 second read
Comments Off on अररिया के नरपतगंज में नरपतगंजवासियों के लिए अभिशाप बना है फोरलेन
0
148

अररिया के नरपतगंज में नरपतगंजवासियों के लिए अभिशाप बना है फोरलेन

नरपतगंज बाजार के बीचो-बीच फोरलेन एक्सप्रेस वे बनना आज नरपतगंज वासियों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है। इस फोरलेन हाईवे के बनने के बाद से ही नरपतगंज बाजार में एक दर्जन से ज्यादा लोग इस हाईवे की भेंट चढ़ कर मौत के मुंह में समा गए हैं।

लगातार हो रही घटनाओं से यह भी सवाल उठने लगा है कि आखिर नरपतगंज के लोग आने वाले समय में क्या इसी प्रकार हाईवे पर चलते रहेंगे और काल के गाल में रहेंगे। क्योंकि बाजार के दोनों तरफ जिस प्रकार सर्विस लेन सड़क बनाई गई है वह हमेशा ही कीचड़ से पटी रहती है। जिस कारण लोगों को मजबूरी में फोरलेन पर ही पैदल चलना पड़ता है।

नरपतगंज में जिस प्रकार फोरलेन निर्माण के समय ही सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया। निर्माण के समय भविष्य के दूरगामी परिस्थिति को विभाग ने आकलन किए बिना ही बाजार के बीचो-बीच फोरलेन हाईवे का निर्माण तो कर दिया लेकिन हाईवे निर्माण के बाद से ही इसके दुष्परिणाम सामने नजर आने लगे हैं। जानकारों की मानें तो जिस प्रकार इस हाईवे का निर्माण किया गया है उस अनुसार नरपतगंज में रहने वाले लोगों के लिए ना तो फोरलेन पार करने के लिए कोई व्यवस्था की गई लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

फोरलेन निर्माण के बाद नरपतगंज बाजार दो भागों में फट गया है। हाईवे पार करने के लिए लोग सीो फोरलेन पर चढ़ते हैं और जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। जिस कारण आए दिन है दुर्घटनाएं घटती रहती है। नरपतगंज मुख्य बाजार में फोरलेन पर बस पड़ाव बना दिया गया है। यह भी दुर्घटना का बहुत बड़ा कारण है।

अगर समय रहते सुरक्षा मानकों के अनुरूप इस हाईवे पर काम नहीं किया गया तो आने वाला समय इससे भी भयावह होगा। आए दिन जिस प्रकार इस हाइवे पर लोगों की जाने जा रहे हैं। उससे पूरा बाजार वासी चिंतित है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…