अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार: भिट्ठामोड़ में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पक...प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने RJD छोड़ी, बोले- तेजस्वी यादव दीमकों से घिरे, पार्टी को चाटकर बर्बाद कियासमस्तीपुर में 56 साल पुराने ओवरब्रिज की जगह बनेगा चकाचक 4 लेन ROB, जल्द मिल सकती है केंद्र सरकार से मंजूरीबिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, धर्मेंद्र कुमार बने शिक्षा सचिव; देखें पूरी लिस्टसीमा पर महिला SSB जवानों की भूमिका: बढ़ाई सुरक्षाबिहार में नेपाल सीमा पर नशे की चलती-फिरती दुकान, फोन पर आर्डर, लोकेशन पर डिलीवरीवाल्मीकिनगर सीमा चौकी पर महिला SSB जवान तैनात: इंटरनेशनल बॉर्डर पर महिला यात्रियों की जांच अब होगी अधिक सुर...500 पंचायतों को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य ​: ​बोधगया में होगा सेमिनार, उपाध्यक्ष बोले- हर वर्ग की भागीद...Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा पर 57 लाख रुपये का तस्करी का माल जब्त, कस्टम टीम ने की बड़ी कार्रवाईभारत के दबाव का असर, नेपाल में नौ किलोमीटर तक भारतीय वाहनों को भंसार शुल्क से राहतIndia UK ट्रेड डील से द‍िल्‍ली-यूपी-बिहार वालों को क्‍या फायदा, नोएडा वाले क्‍यों हो रहे खुशभारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार: भिट्ठामोड़ में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पक...प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने RJD छोड़ी, बोले- तेजस्वी यादव दीमकों से घिरे, पार्टी को चाटकर बर्बाद कियासमस्तीपुर में 56 साल पुराने ओवरब्रिज की जगह बनेगा चकाचक 4 लेन ROB, जल्द मिल सकती है केंद्र सरकार से मंजूरीबिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, धर्मेंद्र कुमार बने शिक्षा सचिव; देखें पूरी लिस्टसीमा पर महिला SSB जवानों की भूमिका: बढ़ाई सुरक्षाबिहार में नेपाल सीमा पर नशे की चलती-फिरती दुकान, फोन पर आर्डर, लोकेशन पर डिलीवरीवाल्मीकिनगर सीमा चौकी पर महिला SSB जवान तैनात: इंटरनेशनल बॉर्डर पर महिला यात्रियों की जांच अब होगी अधिक सुर...500 पंचायतों को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य ​: ​बोधगया में होगा सेमिनार, उपाध्यक्ष बोले- हर वर्ग की भागीद...Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा पर 57 लाख रुपये का तस्करी का माल जब्त, कस्टम टीम ने की बड़ी कार्रवाईभारत के दबाव का असर, नेपाल में नौ किलोमीटर तक भारतीय वाहनों को भंसार शुल्क से राहतIndia UK ट्रेड डील से द‍िल्‍ली-यूपी-बिहार वालों को क्‍या फायदा, नोएडा वाले क्‍यों हो रहे खुश

Article Advertisement

boloindia.in
Seemanchal

अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति

Published: 20/11/2022, 04:12:41 pm196 viewsSeemanchal Live

अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति संसू, ताराबाड़ी अररिया (अररिया) : अररिया सदर प्रखंड की रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत स्थित सरकारी खेल मैदान पर गुरुवार की देर रात को करीब एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन घरों में रखे अधिकांश सामान भी जल गए। अगलगी में लाखों की क्

अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति
अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति संसू, ताराबाड़ी अररिया (अररिया) : अररिया सदर प्रखंड की रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत स्थित सरकारी खेल मैदान पर गुरुवार की देर रात को करीब एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन घरों में रखे अधिकांश सामान भी जल गए। अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल की दो बड़ी व तीन छोटी गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग की भीषण लपटों पर काबू पाई। इससे एक बड़ी आबादी अग्निकांड की चपेट में आने से बच गई। आग कैसे लगी अबतक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानगारी के अनुसार, इस घटना में लगभग पांच लाख कीमत के सैकड़ों बंडल टीन के चदरे सहित घर में रखे खाद्यान्न, फर्नीचर, कपड़े, बक्से सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए। एक नाश्ते की दुकान भी आग की भीषण लपटों में तबाह हो गई। लोगों ने जान की बाजी लगाकर दर्जनों मवेशियों व स्वजनों को किसी तरह घर से बाहर निकाला। पीड़ितों में मुर्शिद, जमशेद, पप्पू, इकराम, इसराफिल, जैनुल, असहाब, इब्राहिम, यैदुल, कमाल, तैयब, शोएब उर्फ सैयब, मोईद, जफीर, गनी मोहम्मद, तैमुस, आलम, महबूब, सलाम सहित अन्य लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या नौ व 11 के बीच सरकारी खेल मैदान रामपुर में मौजूद झोपड़ियों में गुरुवार की रात को अचानक आग लग गई। घटना के समय गांव के सभी लोग सोए थे। अचानक किसी की नजर आग की लपटों पर पड़ी।। हल्ला होने पर जबतक ग्रामीणों की भीड़ जमा होती तबतक दर्जनों झोपड़ियां आग धू धूकर जलने लगी थीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को भेजकर आग पर काबू पाई गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read