Home अररिया Araria:- बीपीआरओ के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

Araria:- बीपीआरओ के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

1 second read
Comments Off on Araria:- बीपीआरओ के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
0
41

बीपीआरओ के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

प्रखंड में कार्यरत पंचायत राज पदाधिकारी भोला प्रसाद राय के सेवानिवृत्ति के उपरांत शुक्रवार को मुख्यालय स्थित सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यपालक सहायक रूपेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस अवसर बीपीआरओ भोला प्रसाद राय को शॉल व बुके देकर भावभिनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सदानंद यादव ने उनके कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस क्रम में बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने समारोह को संबोधित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि भोला जी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। वे एक नेक व सीधे-साधे इंसान थे। उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया आदिल रेजा, राम प्रसाद चौधरी, राजू कुमार यादव ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर मुखिया समद अली, कृपानंद सिंह सरदार, प्रेम कुमार दास, पंकज कुमार, प्रताप कुमार मिश्रा, अभिषेक सागर,अब्दुल सुभान, महेंद्र ठाकुर, वतन कुमार, शिवेंद्र कुमार, सरोज कुमार, राजेन्द्र साह, प्रतिभा कुमारी, निशु कुमार आदि मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…