Home कटिहार Katihar:- पंप संचालक को लूटा, राइफल भी ले गए

Katihar:- पंप संचालक को लूटा, राइफल भी ले गए

0 second read
Comments Off on Katihar:- पंप संचालक को लूटा, राइफल भी ले गए
0
91

बरारी, एक संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर पंचायत अर्न्तगत भैसदियरा महालक्ष्मी पेट्रोल पम्प के उप संचालक मनोज भगत से 1 लाख 70 हजार रुपये और लाइसेंसी 315 बोर की राइफल की छिनतई का मामला सामने आया है। पांच-पांच लाख के दो चेक और रायफल की लगभग 150 गोली साथ ले जाने का आरोप है। इसको लेकर उप संचालक मनोज भगत ने बरारी थाने में आवेदन दिया है। मनोज भगत ने बताया कि वो पंजाब सिंध बैंक में रुपया जमा करने के लिए जा रहा था। दो बजे के करीब एक पार्टी से जुड़े पूर्णिया के नेता अन्य सहयोगियों के साथ उसके पेट्रोल पंप पर आए। हथियार दिखाते हुए एक कमरे में लेकर गया और जमीन एग्रीमेंट करने के अलावा रुपए देने की बात करने लगे। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। पेट्रोल पम्प के उप संचालक मनोज भगत ने बताया कि पूर्व में लेनदेन का कारोबार होता था। जिसमें रूप प्रकाश सिंह का मेरे पास दस लाख बकाया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…