
अररिया:फारबिसगंज के सुभाष चौक पर जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू अली के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष आशीष पटेल का बुके एवं मालाओं से जदयू कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज के सुभाष चौक पर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बेहतर कार्य को देखते हुए पुनः तीसरी बार उनको जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इससे सभी जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखा। वहीं जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह एवं पवन मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वागतकर्ता में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र झा,युवा अध्यक्ष मेराज हसन,प्रशिक्षण जिलाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गोपाल राय,नीतीश मेहता, मोहम्मद कासिम, अरबाज रजा,हेमंत रजक,शहजाद आलम,नवीन यादव,आदित्य कुमार मौजूद थे।