Home मनोरंजन अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

0 second read
Comments Off on अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
0
127
vikram gokhale

तारीफों से परे है विक्रम गोखले के यह किरदार, वजनदार आवाज ने दिलाई सबसे अलग पहचान

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर फैंस और परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं। विक्रम गोखले, फिल्म, टेलीविजन और स्टेज आर्टिस्ट के रूप में भी एक जाने माने सेलेब्रिटी थे। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘भूल भुलैया’, ‘अग्निपथ’ जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। उम्र के इस पड़ाव पर भी अभिनय से उनका लगाव खत्म या कम नहीं हुआ। विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म ‘निकम्मा’ थी, जो कि इसी साल जून में रिलीज हुई थी। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

‘सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है बिहार की जनता’, नीतीश के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता का आरोप – बीजेपी जेडीयू को खत्म करना चाहती है पटना, 5 मार्च: बिहार की राजनीति …