Home किशनगंज 12 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे

12 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे

2 second read
Comments Off on 12 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे
0
299
Screenshot 2020 02 01 07 47 55 290 com.android.chrome

12 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे

अपने 12 सूत्री मांगो को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंको में लेन-देन सहित सभी प्रक्रियाएं ठप रही। बैंको के मुख्य द्वार पर ही ताला लटका रहा। 20 करोड़ से ज्यादा के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हड़ताल के लेकर बैंक कर्मी अपने-अपने शाखा के समीप पहुंच गये और सरकार के कर्मचारी नीति के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

हड़ताल में शामिल एसबीबाई के वरीय कर्मी शंकर नारायण दत्ता, रतन सिन्हा, अभिषेक कुमार, पीएन झा, प्रदीप कुमार मजुमदार आदि ने बताया कि यूएफबीआई के आह्वान पर जिले के सभी बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। केन्द्र सरकार बैंक के कर्मचारियों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। पूर्व में भी हड़ताल किया गया था। उस समय सरकार ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन स्थिति पहले जैसे ही है। केनरा बैंक के प्रबंधक अनुज आनंद, अनिल कुमार गुप्ता, सिद्र्धाथ रॉय, रामाशीष, कौशल किशोर, कॉरपोरेशन बैंक के दालकोला शाखा के सहायक प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो यूनियन के आह्वान पर आगे भी आंदोलन किया जायेगा। वही हड़ताल के कारण छोटे व बड़े व्यवसायी को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण चेक बनवाने, ड्राफ्ट आदि के माध्यम से रूपये भेजने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…