किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक आवासीय बालिका विद्यालय में देर रात परोसे गए हलवा खाने से 16 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गईं।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
यह मामला सदर प्रखंड के खड़ी बस्ती में संचालित ओबीसी प्लस 2 आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल का है।
जानकारी के अनुसार, रात के खाने में छात्राओं को हलवा परोसा गया था।
हलवा खाने के कुछ समय बाद ही कई छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।
धीरे-धीरे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ती गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी छात्राओं को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बीमार पड़ी छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आई छात्राओं में नंदनी कुमारी (12), राज प्रिया (12), स्वीटी (12), लक्ष्मी (12), राखी (12), सलोनी (11), शिवानी (11), शारदा (14), प्रीति प्रिया (11), वर्षा रानी (11), शिवानी भारती (14), सोनाक्षी प्रिया (13) सहित अन्य छात्राएं शामिल हैं।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
सदर अस्पताल के डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया, “कुल 16 बच्चियां फूड प्वाइजनिंग की शिकार हैं।
सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।” छात्राओं का बयान बीमार छात्राओं ने बताया कि, “रात के खाने में हलवा दिया गया था।
हलवा खाने के बाद अचानक पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गई।
वार्डन को बताया गया, जिसके बाद हमें अस्पताल लाया गया।” स्कूल की लापरवाही पर सवाल यह आवासीय विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण पदाधिकारी , अन्य अधिकारी और सदर एसडीओ देर रात अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने कहा, “रात में कुछ भोजन खाने के बाद बच्चियां फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं।
सभी बच्चियां अब ठीक हैं।
इलाज के बाद मामले की जांच की जाएगी कि लापरवाही किस स्तर पर हुई।” फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Seemanchal
बिहार में हलवा खाने से 16 छात्राएं बीमार, किशनगंज के आवासीय विद्यालय में मचा हड़कंप
Published: 13/12/2025, 07:28:07 pm•29 views•Seemanchal Live
किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक आवासीय बालिका विद्यालय में देर रात परोसे गए हलवा खाने से 16 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। यह मामला सदर प्रखंड के खड़ी बस्ती में संचालित ओबीसी प्लस 2 आवा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामला

Seemanchal
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेश

Seemanchal
नेपाल में बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

India
लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


