Home किशनगंज एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

1 second read
Comments Off on एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
0
535
IMG 20191202 122636

एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर रविवार को सदर अस्पताल व राहत संस्था के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरुकता रैली को सीएस डॉ. परशुराम प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एएनएम स्कूल की छात्राएं व नर्स शामिल हुई, जो शहर के कई मार्गों का भ्रमण करते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद इस अवसर पर सीएस कार्यालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें सीएस डॉ. परशुराम प्रसाद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए एड्स पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि जागरुकता ही एड्स से बचाव है। लोगों को जागरुकता के साथ सावधानी भी बरतने की बात कही। अस्पताल कर्मियों से कहा कि अपनी सुरक्षा करें और ग्लाबस पहनकर काम करें। कोई भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति आते हैं तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए सावधानी से काम करें। राहत संस्था की सचिव डॉ. फरजाना बेगम ने कहा कि एड्स दिवस पर अपने विचार रखे और इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला आते रहता है।

इस पर रोक लगना चाहिए साथ ही महिलाओं को सुरक्षा की व्यवस्था करने की बात कही। डीएस डॉ. अनवर हुसैन ने एचआईवी के फैलने व उससे बचाव के तरीके बताये। डॉ. एस के सिंह ने कहा कि सभी को जागरुक होने की बात कही। एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुमन ने कहा कि सभी नर्स सही तरीके से ट्रेनिंग ले और भाव के साथ काम करें। डीआईओ डॉ. रफत हुसैन ने एचआईवी पीड़ित का जांच एवं इलाज के बाद सूई को नष्ट कैसे करा जाये।

Source- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…