Home किशनगंज Kisanganj:- शराब पीने के आरोप में दो धराये

Kisanganj:- शराब पीने के आरोप में दो धराये

3 second read
Comments Off on Kisanganj:- शराब पीने के आरोप में दो धराये
0
86
seemanchal

शराब पीने केआरोप में दो धराये

गलगलिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से पुलिस ने बंगाल से आ रहे शराब के नशे में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु शुक्रवार को किशनगंज भेज दिया गया है। गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम दोनों आरोपित शराब के नशे में पाए गए। आरोपितों के नाम कुदुस अंसारी साकिन-शिकारी बस्ती एवं सोम किस्कु साकिन- बिरानगच्छ दोनों थाना-गलगलिया जिला- किशनगंज है। उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच किए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों आरोपितों पर बिहार उत्पाद एवम मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।उ न्होंने बताया कि पर्व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चौक चौराहों पर विशेष सतर्कता बरत रही है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…