Home किशनगंज पांच परिवारों को मिली पांच डिसमिल जमीन

पांच परिवारों को मिली पांच डिसमिल जमीन

2 second read
Comments Off on पांच परिवारों को मिली पांच डिसमिल जमीन
0
267
IMG 20191215 115310

पांच परिवारों को मिली पांच डिसमिल जमीन

कोचाधामन प्रखंड के कुसवा पाड़ा के पांच भूमिहीन परिवारों को जिला लोक शिकायत निवारण केन्द्र से शनिवार को न्याय मिला। पीड़ित पांच परिवारों को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद ने पंाच-पांच डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया। मामले में इन भूमिहीन परिवारों ने डीएम हिमांशु शर्मा को आवेदन देकर जमीन मुहैया करवाने की गुहार लगायी थी। डीएम ने मामले को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय भेज दिया था। जहां मामले की सुनवाई करते हुए कोचाधामन सीओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद कोचाधामन सीओ भी कार्यालय में हाजिर हुए। दोनों पक्षों की दलील सूनने के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर ने सीओ को जमीन मुहैया करवाने का निर्देश दिया। शनिवार को बेचनी देवी, लाली देवी, अनिता देवी, धर्मी देवी, राशो देवी, कुशा पारो को मौजा पोखरिया थाना नंबर 240, खाता 78, खेशरा 10 से प्रति लाभूक को पांच-पांच डीसमील जमीन का बंदोबस्ती परवाना दिया गया। पांचो पीड़ित परिवारों ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की सराहना की और कहा जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से हमें न्याय मिला।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…