Home किशनगंज Kisanganj:- एसएसबी के महानिदेशक ने लिया जायजा

Kisanganj:- एसएसबी के महानिदेशक ने लिया जायजा

0 second read
Comments Off on Kisanganj:- एसएसबी के महानिदेशक ने लिया जायजा
0
67
11533523SEPT KNE 28091742 1663959775 1663959775

एसएसबी के महानिदेशक ने लिया जायजा

शुक्रवार को 19वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय ठाकुरगंज में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक डॉ. एस.एल.थाओसेन का आगमन हुआ। इनके आगमन पर सर्वप्रथम 19वीं वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ द्वारा महानिदेशक डॉ . एस.एल.थाओसेन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान वाहिनी में पदस्थ समस्त अधिकारियों से महानिदेशक डॉ एस.एल.थाओसेन ने परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात महानिदेशक डॉ एस.एल.थाओसेन ने केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन हेतु वाहिनी को सुरक्षा के सभी मापदंडों पर खड़े उतरने का निर्देश दी। इस बीच महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए। उन्होंने सीमा पर बल की निगेहबानी सख्त करने के निर्देश दिये। इस क्रम में उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के लिए अधिग्रहित भूमि के संदर्भ में महानिदेशक डॉ एस.एल.थाओसेन ने आधारभूत संरचना निर्माण कार्य हेतु जल्द प्रारंभ होने की बात कही। इस दरम्यान उन्होंने 19वीं वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट मधुकर अमिताभ सहित अन्य एसएसबी अधिकारी से इंडो नेपाल बॉर्डर की भौगोलिक स्थिति से अवगत हुए और सीमा की सख्त निगेहबानी हेतु गुप्त सूचनाओं का आदान प्रदान भी हुआ। कुछ देर रुकने के बाद वे वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज से 12वीं वाहिनी के लिए प्रस्थान कर दिए और जहां शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन है। बताते चलें कि सप्ताह भर पहले भी महानिदेशक का आगमन वाहिनी मुख्यालय में हुआ था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…