Home किशनगंज Kisanganj:- पीडब्ल्यूआई पर मनमानी का आरोप

Kisanganj:- पीडब्ल्यूआई पर मनमानी का आरोप

0 second read
Comments Off on Kisanganj:- पीडब्ल्यूआई पर मनमानी का आरोप
0
138

पीडब्ल्यूआई पर मनमानी का आरोप

बुधवार को रेलवे में प्रदर्शन का दौर रहा। रेलवे से जुड़े दो अलग-अलग संगठन अपनी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। रेलवे एम्प्लॉय एसोसिएशन के द्वारा पीडब्लूआई की मनमानी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने वरिष्ठ मंडल अनुभाग अभियंता के कार्यालय में पहुंच प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दर्जनों कर्मी शामिल थे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर एसोसिएशन से जुड़े राहुल सिंह ने कहा कि पीडब्लूआई अजय कुमार व वरिष्ठ अभियंता बी.बी दीक्षित कर्मचारियों से मनमानी करते हैं। हर समय कर्मचारियों का शोषण व दोहन किया जाता है। एक तो कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाती है। कोई कर्मी अगर अपना शिफ्ट दूसरे कर्मी से बदलता है तो उस कर्मी को अनुपस्तिथ मानते उसकी हाजरी काट दी जाती है। इस तरह की मनमानी से हमलोग तंग आ चुके हैं। अधिकारी की मनमानी से तंग आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। हालांकि इस दौरान दोनों अधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठे थे। जब दोनों अधिकारी से पक्ष जानना चाहा तो दोनों ने इंकार करते कहा कि हम मीडिया से बात करने को अधिकृत नहीं हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…