Home किशनगंज Kisanganj:- मिन्हाज के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी

Kisanganj:- मिन्हाज के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी

0 second read
Comments Off on Kisanganj:- मिन्हाज के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी
0
119
1002517 OCTOBER KNE 14065454 1665162084 1665162084

मिन्हाज के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी

मृतक मिन्हाज के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्नी व परिजन शुक्रवार को पूर्व विधायक तौसीफ आलम से रुईधासा स्थित आवास में मिले। मृतक मिन्हाज की पत्नी बड़ा अलता बारी बहादुरगंज निवासी सादमा आजमी ने पूर्व विधायक को अपनी व्यथा बतायी और कहा कि पति के हत्यारे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक मिन्हाज की पत्नी ने पूर्व विधायक से मिलकर घटना के बारे में बताया कि उनके पति की हत्या की गई है। मामले में थाने में कांड भी दर्ज करवाया गया है। लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसे लेकर थानाध्यक्ष से भी गुहार लगाई गई है। लेकिन अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने मृतक की पत्नी व परिजन को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया और पुलिस से मांग करते हुए कहा कि मिन्हाज के हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का उदभेदन करे। ताकि मिन्हाज की पत्नी व परिजनों को न्याय मिल सके। पुलिस जल्द से जल्द घटना का उदभेदन करे और दोषियों पर कार्रवाई करे।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…