
आस्था का महापर्व छठ भक्तिमय माहौल में संपन्न
नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व,रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में छठ के रंग में सराबोर नजर आयें श्रद्धालुगण। छठ मैया के गीत गाते हुए और दीप जलाकर किशनगंज के हजारों व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। शहर के तीन दर्जन से अधिक घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देव घाट खगड़ा में
महिलाओं ने पूजा अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य दिया: छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम हिमांशु शर्मा व एसपी कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से शहर के सभी प्रमुख घाटों पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएम हिमांशु शर्मा व एसपी कुमार आशीष ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर नमन किया। डीएम हिमांशु शर्मा व एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी, एसडीपीओ डाक्टर अखिलेश कुमार, नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मंजूर आलम सहित अन्य पदाधिकारी सभी घाटों पर देखें गयें। शुक्रवार से निर्जल व्रत रखने वाले हजारों महिलाएं और पुरुषों ने शनिवार को घाटों पर जाकर भगवान भास्कर को नमन कियें और अर्घ्य अर्पण कियें। उसके बाद रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न हुआ।
स्रोत-हिन्दुस्तान