
शांति के लिए शहर में निकाला गया मार्च
शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर फैसले को लेकर सुबह शहर में एक सद्भावना मार्च निकाला गया। मार्च में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों व आम जनता ने हिस्सा लिया। पूरे नगर का परिभ्रमण करते हुए लोगों को शांति का संदेश दिया। आम दिनों के जैसे शहर की दुकानें खुली रही। मार्च मं नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ उदय कृष्ण यादव, पुलिस इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।