Home किशनगंज ठाकुरगंज: 18 पंचायतों के परिणाम जारी

ठाकुरगंज: 18 पंचायतों के परिणाम जारी

0 second read
Comments Off on ठाकुरगंज: 18 पंचायतों के परिणाम जारी
0
283

ठाकुरगंज: 18 पंचायतों के परिणाम जारी

ठाकुरगंज प्रखंड में कुल 18 पंचायतों के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। गुरुवार की शाम तक 11 पंचायतों की मतगणना पूर्ण हुई थी। देर रात तक शेष पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई।

शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीराम पासवान ने सभी निर्वाचित अध्यक्षो व सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा। बचे सात पंचायतों में पटेसरी पंचायत में लगातार दूसरी बार अंजार आलम ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. तालिब हुसैन को 171 मतों से पराजित किया। अंजार को 1023 मत मिले और तालिब को 852 वोट मिला। भातगांव पंचायत से शाहबाज आलम जीते। उन्होंने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमालुद्दीन को 426 मतों से पराजित किया। शाहबाज को 1079 मत मिले और कमालुद्दीन को 653 मत मिले। कुकुरबाघी पंचायत से रामसागर पासवान जीते। उन्होंने वीरेंद्र महतो को 241 मतों से हराया। रामसागर पासवान को 507 मत मिले और वीरेन्द्र को 266 मत मिले। पथरिया पंचायत से अशोक राय अपने प्रतिद्वंदी राजेन्द्र साह से 266 मतों से जीते। अशोक राय को 650 मत मिले और राजेन्द्र साह को 384 मत प्राप्त हुए। कनकपुर पंचायत में जीत का अंतर सबसे कम रहा। नजिर अहमद ने अपने निकटतम प्रत्याशी ग्यास सरवर को मात्र 22 मतों से हराया। नजीर को 921 मत तो ग्यास को 899 मत मिले। जिरनगच्छ से अ मलिक ने रईस केशर को 94 मतों से हराया। अ मलिक को 553 मत मिले और रईस केशर को 459 मत प्राप्त हुए। चुरली पंचायत में भी कम मतों से हार जीत हुई। मो. फारुख आजम ने केशर आलम को 31 मतों से हराकर दोबारा अपनी कुर्सी बचा ली। फारुख को 716 मत मिले और केशर को 685 प्राप्त हुए।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…