Home किशनगंज 10 नवंबर को मनाया जाएगा गौरव दिवस

10 नवंबर को मनाया जाएगा गौरव दिवस

1 second read
Comments Off on 10 नवंबर को मनाया जाएगा गौरव दिवस
0
305

10 नवंबर को मनाया जाएगा गौरव दिवस

बुधवार को प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित संजय गांधी मैदान में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कृष्णकांत ठाकुर ने की।

बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रखंड के हरुवाडांगा स्थित संजय गांधी मैदान में आगामी 10 नवंबर को को मनाये जाने वाले गौरव दिवस की तैयारियां को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत ठाकुर ने बताया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जंयती है और उसी उपलक्ष्य में 10 नवंबर से लेकर अगले एक सप्ताह तक वनवासी समाज विरसा मुंडा का जयंती सप्ताह मनाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रांतीय अधिकारी भी भाग लेंगें और बिरसा मुंडा के उच्च विचारों, संघर्षों एवं उनके जीवन से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी लोगों को देंगे। बैठक में कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत ठाकुर , सह संयोजक बादल बास्की, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह ,जिला संगठन मंत्री शिव लाल, सह संगठन मंत्री दुर्गा उराव , प्रान्त सह श्रद्धा जागरण प्रमुख छोटू टुडु , प्रखंड प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम के सुनील किस्कू आदि उपस्थित रहे।

 

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…