Home किशनगंज नल जल से जुड़े कार्य में अनियमितता का आरोप

नल जल से जुड़े कार्य में अनियमितता का आरोप

4 second read
Comments Off on नल जल से जुड़े कार्य में अनियमितता का आरोप
0
170

नल जल से जुड़े कार्य में अनियमितता का आरोप

नगर पंचायत बहादुरगंज में हर घर नल का जल से जुड़ी योजना का कार्य चल रहा है। मार्च 2020 तक नल-जल योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य भी रखा गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को वार्ड संख्या सात में नल-जल योजना से जुड़ा पाइप बिछाने का काम प्राक्कलन के आधार पर एक मीटर गहराई में नहीं करने के कारण मौके पर दर्जनों वार्डवासी इकठ्ठा होकर नल-जल योजना में अनियमिता का आरोप लगाकर कार्य स्थल पर काम को रोक दिया। वार्ड पार्षद मो. सफरुल एवम जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को नल-जल कार्य प्राकलन के आधार पर नही होने की जानकारी से अवगत कराया। कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले की जांच कर प्राक्कलन के आधार पर नल-जल से जुड़ा कार्य कराने का भरोसा दिलाया है। डेढ़ वर्ष पहले स्वीकृत किया गया था।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…