Home किशनगंज Madhepura:- गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीख रहे शिक्षक

Madhepura:- गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीख रहे शिक्षक

1 second read
Comments Off on Madhepura:- गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीख रहे शिक्षक
0
80
3SEPKHG132121938 1662231100 1662231100

गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीख रहे शिक्षक

चहक मॉडयूल के तहत कक्षा एक के छात्र व छात्राओं को गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के तरीके शिक्षक सीख रहे हैं। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन शनिवार को अलौली प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल छर्रापट्टी केन्द्र पर कक्षा एक के नामित शिक्षकों को भाषा विकास, शारीरिक विकास, सामाजिक व मानव विकास से संबंधित जानकारी दी गई। ट्रेनर अजीत कुमार, कुमारी सुरभि, मेंटर रामसुमिरण सदा द्वारा शिक्षकों को गतिविधियों के माध्यम से जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही योग के बारें में भी बताया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक अम्बरीश कुमार, अभिलाषा, कुमारी हेना, दीक्षा, सोनी कुमारी, रंजन आदि शामिल थे। मवि छर्रापट्टी के एचएम संतोष कुमार भारती की देखरेख में प्रशिक्षण हो रहा है। इधर जेएनकेटी इंटर स्कूल सहित अन्य प्रखंडों में भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…