Home किशनगंज शहर में एसपी ने चलाया जागरूकता अभियान

शहर में एसपी ने चलाया जागरूकता अभियान

2 second read
Comments Off on शहर में एसपी ने चलाया जागरूकता अभियान
0
227

शहर में एसपी ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन जल जीवन हरियाली को लेकर आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने में पूरा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जुट चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम एसपी कुमार आशीष ने एलआरपी चौक पर खड़े होकर लोगों को जागरुक करते हुए मानव शृंखला को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। एसपी ने आगामी 19 जनवरी को मानव शृंखला के आयोजन में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह महत्वपूर्ण अभियान बिना जनसहयोग के सफल नहीं हो सकता है। एसपी ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं हरियाली रहेगी तभी मानव जीवन स्वस्थ व सुरक्षित रहेगा। इसलिए इसमें अपना सहयोग जरुर दें। इस अवसर पर बीडीओ जुल्फेकार आदिल, पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…