Home मधेपुरा महिला की मौत पर लोगों का हंगामा

महिला की मौत पर लोगों का हंगामा

4 second read
Comments Off on महिला की मौत पर लोगों का हंगामा
0
254

महिला की मौत पर लोगों का हंगामा

पीएचसी में परिवार नियोजन का ऑपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। पीएचसी में हंगामा करने के बाद गुस्साए लोगों ने शंकरपुर-त्रिवेणीगंज रोड को जाम कर दिया। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बताया गया कि गिद्धा पंचायत के वार्ड दो निवासी सुरेन्द्र सरदार की पत्नी अंजू देवी को परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने के लिए शुक्रवार को पीएचसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम उसका परिजवार नियोजन का ऑपरेशन किया गया था। शनिवार की सुबह अंजू देवी की मौत हो गयी। महिला की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विमल कुमार के विरूद्ध हो हंगामा शुरू कर दिया। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव के लोग काफी संख्या में पीएचसी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पीएचसी का मेन गेट बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण पीएचसी अफरा- तफरी की स्थिति बन गयी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शंकरपुर- त्रिवेणीगंज सड़क जामकर दिया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

लोगों ने दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने के बाद पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा, सरपंच शंकर सरदार, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, प्रमुख अनीता कुमारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच सीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे।

सीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझा- बुझाकर लोगों को शांत किया। करीब दो घंटे बाद शंकरपुर- त्रिवेणीगंज रोड पर यातायात बहाल हो सका। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पीएचसी प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम ऑपरेशन होने के बाद शनिवार की सुबह तक वह स्वस्थ थी। घूमने- फिरने के साथ ही उसने कुछ नाश्ता भी किया था। उसके बाद वह आराम करने चले गयी थी। थोड़ी देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…