Home मधेपुरा संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा

2 second read
Comments Off on संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा
0
220

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन घैलाढ़ में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की मंडल अध्यक्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र चरण यादव एवं जिला महामंत्री वीरेन्द्र कुमार चौधरी मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठन की मजबूती पर गहन विचार विमर्श किया गया। बूथ समिति को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक महीने में बूथ समिति की दो बैठक करने पर बल दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र चरण यादव ने केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को गांव- गांव और घर- घर जाकर लोगों को जानकारी देने की अपील की। प्रत्येक बूथ पर छह राष्ट्रीय कार्यक्रमों का धूमधाम से आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती होती।

मंडल अध्य्क्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण ने कहा कि बीएलओ से मिलकर नए मतदाताओं की सूची में नाम जोड़ने को प्राथमिकता दें। पुराने सदस्यों की सूची का सत्यापन और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 नए सदस्य बनाए जाने का पार्टी के निर्देशों का हर हाल में पालन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया अनंत मंडल, चन्द्रकिशोर यादव, अजय कुमार, राजकुमार मंडल, शिवनारायण यादव, रामकुमार यादव, नवीन कुमार, लालबहादुर यादव, भूपेंद्र मंडल, उपेन्द्र ठाकुर, अरविंद यादव, उद्यानंद यादव, विनोद सिंह, सिबेन्द्र कुमार, योगेंद्र ऋषिदेव आदि मौजूद रहे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…