मधेपुरा/ आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के खापुर के एतिहासिक मैदान में निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट 2021 का उद्घाटन आलमनगर विधानसभा के राजद पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन कुमार निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने विधिवत सामूहिक फीता काटकर किया।
पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने उद्घाटन के बाद सभी खिलाड़ियों को उत्साहित व प्रोत्साहित भी किया और सहरसा एवं बेगूसराय टीम के सभी खिलाडियों का बिंदुवार परिचय लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!
पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद ने कहा कि क्रिकेट आज भारत के युवाओं की पहली पसंद है, क्रिकेट खेलने से इंसान स्वस्थ भी रहता है और क्रिकेट अगर मन लगाकर खेला जाए तब ऊंची राह कोई दूर नहीं।
इसलिए हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते क्रिकेट दृढ़ निश्चय वह मजबूत संकल्प के साथ खेल कर अपने माता पिता के साथ साथ देश दुनिया प्रदेश व क्षेत्र में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
वहीं अध्यापक निवास बर्मा ने शिक्षा एवं खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां शिक्षा एक वैचारिक ज्ञान देती है, वही खेल एक ऐसी विधा है जिसमें वैचारिक के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।
खेलों के माध्यम से युवा शक्ति में उर्जा का विकास होता है।
यदि हम प्रतिदिन खेल खेलते हैं तो वह हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता है।
वह हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है।
खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है।
मैदान में खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ियों से उत्साहित करते हुए कहा कि यदि कोई भी खेल को खेल भावना एवं अनुशासन से खेला जाए तो उसका अधिक लाभ मिलता है!
आपको बता दें कि शुक्रवार को खापुर के मैदान पर निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सहरसा बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया जिसमें सहरसा की टीम के कप्तान गुलहसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
सहरसा की पूरी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 98 रन बनाकर बेगूसराय के लिए 99 रन का लक्ष्य रखा, वही जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 14 ओवर 4 गेंद में ही 99 रन का लक्ष्य पुरी कर जीत हासिल कर ली ।
मैच का मैन ऑफ द मैच बेगूसराय के सत्यम पठान को रतवारा थाना प्रभारी रामनिवास चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया!
इन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी चटकाए एवं आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाकर अपनी टीम बेगूसराय को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया ।
मौके पर कॉमेंटेटर- कुंज बिहारी, अनिल सिंह , स्कोरर सिद्धेश्वरी कुमार सिंह , निर्णायक प्रभु नारायण एवं राजेश सिंह, सुदेश सिंह सहित दर्शक दीर्घा में खचाखच भरे दर्शकों सहित अन्य कमेटी के सदस्य मैच का आनंद उठाने में लुफ्त दिखे।
Article Advertisement
Bihar
मधेपुरा:- खापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं अध्यापक निवास वर्मा जी ने फीता काटकर किया
मधेपुरा/ आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के खापुर के एतिहासिक मैदान में निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट 2021 का उद्घाटन आलमनगर विधानसभा के राजद पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन कुमार निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने विधिवत सामूहिक फीता काटकर किया। पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने उद्घाटन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
सीवान के बाजार में भीषण आग, एसी रिपेयरिंग दुकान में धमाके; 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Bihar
मुजफ्फरपुर के छोटू कुमार NASA Space Apps Challenge 2026 में दिखाएंगे प्रतिभा, सैटेलाइट डेटा से किसानों को होगा फायदा

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15170 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8220 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6761 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6014 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5657 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5246 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15170 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8220 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6761 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6014 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5657 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5246 views
