Home मधेपुरा मधेपुरा:- जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की अपराधियों के द्वारा गोलीमार कर दी गई हत्या- जयकांत यादव

मधेपुरा:- जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की अपराधियों के द्वारा गोलीमार कर दी गई हत्या- जयकांत यादव

0 second read
Comments Off on मधेपुरा:- जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की अपराधियों के द्वारा गोलीमार कर दी गई हत्या- जयकांत यादव
0
428

गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की निर्मम हत्या जिला पुलिस प्रशासन की असफलता का कारण है। जिले में अपराध चरम पर पहुंच गया है। यह बातें मधेपुरा जिला राजद अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रमुख उप प्रमुख पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय कांत यादव ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के प्रखंड अध्यक्ष की जब हत्या हो रही है तो ऐसी हालत में आम लोगों की क्या स्थिति होगी। जय कांत यादव ने कहा कि जिला के पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण करने में पूर्ण रूप से असफल है। अशोक यादव की हत्या पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या या आम लोगों की हत्या जिला के पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण सहित विकास के सभी मोर्चों पर विफल रही है। कोरोना संक्रमण के दौर में भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम बता कर आम लोगों को भ्रमित कर रही है,जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। साथ ही इसके दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग करती है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…