Home मधेपुरा पेट्रोल डीजल के मूल्य को नियंत्रित करें केंद्र सरकार- विनीत कुमार आर्यन

पेट्रोल डीजल के मूल्य को नियंत्रित करें केंद्र सरकार- विनीत कुमार आर्यन

4 second read
Comments Off on पेट्रोल डीजल के मूल्य को नियंत्रित करें केंद्र सरकार- विनीत कुमार आर्यन
0
481
seemanchallive

पेट्रोल डीजल के मूल्य को नियंत्रित करें केंद्र सरकार- विनीत कुमार आर्यन

 

पेट्रोल और डीजल की कीमत में हो रही बेतहाशा वृद्धि से सभी त्रस्त हैं इससे करोना से परेशान देशवासियों को आने वाले दिनों में भीषण महंगाई का सामना करना पड़ेगा उक्त बातें घैलाढ़ प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि समाजसेवी विनीत कुमार आर्यन ने कहा! उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से लॉकडाउन लगे रहने से कच्चे तेल का बाजार में मूल्य कम होने के बावजूद प्रतिदिन पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में सरकार बढ़ोतरी कर रही है! ऐसा पहली बार हुआ है कि पेट्रोल से महंगा डीजल हो चुका है ऐसे में अधिकांश वाहन जो डीजल से चलती है उनका परिचालन बाधित होगा! जो जनता पर अनावश्यक रूप से भार डालने जैसा है! उन्होंने कहा कि एनडीए की केंद्र में सरकार नहीं थी तो बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जगह-जगह भाषण दिया जा रहा था लेकिन विडंबना देखिए कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी तो छोड़िए दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है यह किसी भी तरह से सही नहीं है! पीएम को अपने ही बात पर अमल करना चाहिए और जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों को नियंत्रित करना चाहिए ताकि आम जनता का भरोसा बना रहे!

 

रिपोर्ट- विकास कुमार घैलाढ़ प्रखंड जिला मधेपुरा

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…