अमेजन इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर कल यानी 27 अगस्त से Fab Phones Fest की शुरुआत सेल 27 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी।
इस सेल में अमेजन स्मार्टफोन पर बेहतरीन डिस्काउंट और डील्स देता है।
ई-कॉमर्स दिग्गज अपने प्लेटफॉर्म पर यह सेल अकसर आयोजित करता रहता है।
Technology
अमेजन इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर कल यानी 27 अगस्त से Fab Phones Fest की शुरुआत
अमेजन इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर कल यानी 27 अगस्त से Fab Phones Fest की शुरुआत सेल 27 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में अमेजन स्मार्टफोन पर बेहतरीन डिस्काउंट और डील्स देता है। ई-कॉमर्स दिग्गज अपने प्लेटफॉर्म पर यह सेल अकसर आयोजित करता रहता है। Fab Phones Fest कल से शुरू होगी, लेकिन कंप

Article Advertisement
Article Advertisement
Fab Phones Fest कल से शुरू होगी, लेकिन कंपनी ने इस सेल के दौरान मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन की डिस्काउंटेड कीमत और डील्स पर से पर्दा उठा दिया है और कुछ स्मार्टफोन के सेल प्राइस का हिंट दिया है।
बता दें कि इस सेल के दौरान सभी स्मार्टफोन पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा और चुनिंदा स्मार्टफोन पर No Cost EMI ऑप्शन मिलेंगे।
यहां हम आपको सेल के दौरान मिलने वाली डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Amazon Fab Phones Fest Deals and Offers Xioami Mi A3 Fab Phones Fest सेल के दौरान हाल ही में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi A3 भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
स्मार्टफोन में किसी प्रकार का डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
हालांकि आप इसमें HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के 750 रुपये का डिस्काउंट और EMI करवाने पर एक्सट्रा 250 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
HDFC बैंक डेबिट कार्ड के जरिए भी 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।
स्मार्टफोन कल दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इसे 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी।
Samsung Galaxy M30 सैमसंग का पॉप्युलर स्मार्टफोन Galaxy M30 भी Fab Phones Fest के दौरान डिस्काउंट पर मिलेगा।
कंपनी ने इसकी डिस्काउंटेड कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत का हिंट दिया है।
Amazon India पर सेल के लैंडिंग पेज के मुताबिक स्मार्टफोन इस सेल के दौरान 1X,990 रुपये की कीमत में मिलेगा।
इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है और 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है।
ग्राहक इस सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को Axis बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड के जरिए 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 Galaxy M30 के अलावा इस सेल के दौरान Galaxy M10 और M20 भी कम कीमत में मिलेगा।
कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को क्रमश: 7,XX0 और 9,XX0 रुपये में लिस्ट किया है।
बता दें कि स्मार्टफोन को क्रमश: 7,990 रुपये और 9,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Xiaomi Redmi Y3 शाओमी का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi Y3 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
इस कीमत में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है।
इसके अलावा इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये की कीमत में बेचा जाता है।
इस सेल के दौरान यह स्मार्टफोन ग्राहकों को X,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है।
स्मार्टफोन की खासियत इसमें शामिल 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Amazon Fab Phones Fest LG W30 LG W30 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है, जिस कीमत में ग्राहकों को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।
इस सेल के दौरान कंपनी ने इसे 8,XX9 रुपये की कीमत में बेचेगी।
इस हिंट से यह पता चलता है कि इस सेल के जौरान जून के आखिर में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को ग्राहक लॉन्च कीमत से कम कीमत में खरीद सकेंगे।
Honor Play Honor का गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन Honor Play इस सेल के दौरान काफी कम कीमत में मिल सकता है।
कंपनी काफी समय से इस स्मार्टफोन को कम कीमत में बेच रही है।
ऐसा हो सकता है कि इस सेल के दौरान भी यह स्मार्टफोन काफी डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।
ई-कॉमर्स दिग्गज ने इस स्मार्टफोन की कीमत का हिंट देते हुए इसे XX,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है।
फिलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये में बेच रही है।
Amazon Fab Phones Fest Other Deals इस सेल के दौरान कंपनी Honor 10 Lite , Huawei Y9 Prime को भी कम कीमत में पेश करने वाली है।
Oppo F11 Pro भी इस सेल के दौरान खरीदने को मिलेगा।
इसके अलावा ग्राहक इस सेल के दौरान Redmi Y2 और Honor 9N को भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
