अवैध घरों और दुकानों पर चला बुलडोजर शहर के गंगजला रैक प्वाइंट से कचहरी ढाला रोड तक वर्षों से बने अवैध घरों और दुकानों को बुलडोजर चला अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
गुरुवार से रेलवे ने जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाना शुरू किया है।
Bihar
अवैध घरों और दुकानों पर चला बुलडोजर
अवैध घरों और दुकानों पर चला बुलडोजर शहर के गंगजला रैक प्वाइंट से कचहरी ढाला रोड तक वर्षों से बने अवैध घरों और दुकानों को बुलडोजर चला अतिक्रमणमुक्त कराया गया। गुरुवार से रेलवे ने जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। पहले दिन एस्बेस्टस, खपड़ैल और फुस के बने 70 दुकानों और घरों को कब्जाम

Article Advertisement
Article Advertisement
पहले दिन एस्बेस्टस, खपड़ैल और फुस के बने 70 दुकानों और घरों को कब्जामुक्त कराया गया।
अतिक्रमण हटने के बाद गंगजला रैक प्वाइंट से कचहरी ढाला सड़क चौड़ी हो गई है।
लोगों का आवागमन सुलभ हो गया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सहायक मंडल अभियंता मनोज कुमार और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुमार सुधीर भारती के नेतृत्व में की गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रभात कुमार, एसएसई रेलपथ सुनील कुमार, जेई प्रकाश चन्द्र, जेई वर्क्स स्नेह रंजन सहित आरपीएफ, जीआरपी और सदर थाना की पुलिस शामिल थे।
चारदीवारी को तोड़कर बना लिया था घर व दुकान : अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी भी देखकर उस समय सकते में आ गए जब देखा कि रेलवे द्वारा दी गई चारदीवारी को तोड़कर कई ने पक्का और कच्चा स्ट्रक्चर वाला दुकान और घर बना लिया था।
कई ने तो नीचे का फर्श चारदीवारी के ईंट से तैयार कर ली थी।
एडीईएन ने कहा कि पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते 70 दुकानों व पक्का-कच्चा स्ट्रक्चर को ध्वस्त करते रेलवे की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।
23 सितंबर तक शहर के बचे जगहों से रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कहा अब अतिक्रमण लगाया तो दर्ज कराएंगे प्राथमिकी : रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने कहा है कि अतिक्रमणमुक्त जगहों पर फिर से अतिक्रमण लगाया तो प्राथमिकी दर्ज कराते गिरफ्तारी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर एसपी से बात किए हैं।
एसपी ने आश्वस्त किया है कि सदर थाना में आवेदन दें अतिक्रमणकारी पर प्राथमिकी दर्ज करते गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
पहले और वर्तमान की स्थिति की रिपोर्ट ले रहे थे डीआरएम : अतिक्रमित जगह की पूर्व की और अतिक्रमणमुक्त होने के बाद की स्थिति की समस्तीपुर से डीआरएम रिपोर्ट ले रहे थे।
डीआरएम अशोक माहेश्वरी के द्वारा फोटो और वीडियो मंगाकर पल-पल की रिपोर्ट लेते आवश्यक निर्देश जारी किया जा रहा था।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
