अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में सिहौल के एक युवक की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को बेला सिहौल के पास जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग दिनभर

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

Article Advertisement

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में सिहौल के एक युवक की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को बेला सिहौल के पास जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

Article Advertisement

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग दिनभर जाम रहने के कारण यात्रियों सहित आमलोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। जाम की खबर मिलने के बाद सीओ अखिलेश कुमार जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग जामस्थल पर ही मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने एवं दोषी चालक के विरुद्ध कारवाई की मांग कर रहे थे। सीओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से एसडीओ को मोबाइल पर बात कर 48 घंटे के अन्दर मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पूर्व के एक सड़क हादसे मामले में अबतक राशि नहीं दी गई है। जिस कारण विश्वास नहीं हो रहा है। जाम के कारण यात्री हलकान थे। मालूम हो कि प्रेमनगर बिहरा के पास शुक्रवार की शाम टेम्पो की ठोकर से साईिकल सवार युवक सिहौल गांव निवासी अजय शर्मा की मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद युवक का लाश आते ही कोहराम मच गया। लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा की मांग की मांग कर रहे थे। बीडीओ असगर अली, सीओ अखिलेश कुमार एवं बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने पूर्व सरपंच मो. सहादत अली, समिति दिनेश यादव एवं जितेन्द्र सिंह जीतु के साथ परिजनों से वार्ता कर एवं जिले के वरीय अधिकारियों से मोबाइल पर बातचीत कर दो दिन के अन्दर मुआवजा राशि देने के आश्वासन के बाद लगभग नौ घंटे से चले आ रहे सड़क जाम को हटाया। बीडीओ द्वारा तत्काल कबीर अंत्येष्टि की राशि परिवार को उपलब्ध कराई गई। पुत्र की मौत से मां बदहवास: सड़क हादसे में अजय की मौत से सिहौल में मातम छा गया। बाबा नगरी देवघर पुजा अराधना के लिये गये अजय की मां शिरोमणि देवी एवं पिता परमेश्वरी शर्मा अपने छोटे पुत्र के मौत की खबर सुनकर रास्ते से ही घर वापस आ गया। पुत्र के लाश को देखते ही दोनों दहाड़े मारने लगा। मां एवं पिता की चीख एवं चीत्कार सुन सबों की आंखें नम हो गई। रोते बिलखते मां का यही कहना था कि अब वह अपने लाडले के बगैर कैसे रहेगी। आसपड़ोस के लोग ढ़ाढस बांधने में जुटे थे। मालूम हो कि बिहरा बाजार से साईिकल से घर जा रहे अजय को एक टेम्पो ने धक्का मार दिया और वह सामने से आ रही एक ट्रैक्टर के डाला के चक्का के नीचे दब गया जिसके उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read