अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

आपदा प्रधान सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

आपदा प्रधान सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल ने मंगलवार को जिले के बनगांव उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में जलप्रभावित परिवारों का जायजा लिया। जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव यादव द्वारा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा अ

आपदा प्रधान सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Article Advertisement

आपदा प्रधान सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल ने मंगलवार को जिले के बनगांव उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में जलप्रभावित परिवारों का जायजा लिया। जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव यादव द्वारा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहायता नहीं मिलने संबंधी सरकार से की गई शिकायत के आधार पर प्रधान सचिव दुर्गा पूजा के दिन ही वहां पहुंचे।

Article Advertisement

उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और जिलाधिकारी शैलजा शर्मा को पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया। उन्होंने महसूस किया कि धेमरा नदी में उफान आने के कारण अक्सर बनगांव उत्तरी और दक्षिणी पंचायत का कुछ भाग प्रभावित हो जाता है। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है और लोगों को महीनों इस परेशानी को झेलना पड़ता है। जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव ने बारीकी से इनलोगों की समस्या पर प्रकाश डाला। प्रभारी सचिव ने प्रभावित लोगों व पशुओं के लिए समुचित प्रबंध करने का की बात कही। उन्होंने महादलित टोला को जल्द मुख्य सड़क से जोड़ने की बात कही और धेमरा नदी के क्षतिग्रस्त बांध को महिडगरा घाट से चैनपुर तक अविलंब मजबूत करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह,सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, कहरा सीओ आदि मौजूद रहे। बनगांव के बाद प्रभारी सचिव में धान की फसल डूबने की सूचना पर बनमा इटहरी प्रखंड के घुरदौड़ पहुंचे। वहां खेतों का जायजा लिया, परंतु उन्होंने महसूस किया कि अबतक धान की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह, कृषि परामर्शी मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ---निरीक्षण - प्रभारी सचिव ने किया महसूस अबतक धान की फसल को नहीं हुआ कोई नुकसान - मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी व कृषि परामर्शी मुख्य रुप से थे मौजूद. स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read