आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ी आवारा पशुओं के कारण शहर का हर आदमी परेशान है।
शहर के प्रमुख चौराहे हों या फिर तंग गलियां हर जगह आवारा पशु रास्तों पर बैठे रहते हैं।
इन पर कार्रवाई करने वाला भी कोई नहीं है।
जिसके कारण आम आवाम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Business
आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ी
आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ी आवारा पशुओं के कारण शहर का हर आदमी परेशान है। शहर के प्रमुख चौराहे हों या फिर तंग गलियां हर जगह आवारा पशु रास्तों पर बैठे रहते हैं। इन पर कार्रवाई करने वाला भी कोई नहीं है। जिसके कारण आम आवाम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुश्कीबाग सब्जी मंडी जाना हो

Article Advertisement
Article Advertisement
खुश्कीबाग सब्जी मंडी जाना हो या फिर गुलाबबाग मंडी, बस स्टैंड सभी रास्तों पर आवारा पशुओं को बैठे और घूमते हुए देखा जाता है।
यहां तक कि बीच सड़क पर झुंड के झुंड बनाकर बैठने और रहने से लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं बचता।
हादसे को आमंत्रण आवारा पशुओं के कारण हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है।
सड़कों पर बीच में घूमने के कारण यहां आए दिन वाहान चालक टकराते रहते हैं।
जिसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
यह समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है।
जिला मुख्यालय की बात करें तो गुलाबबाग, खुश्कीबाग, कटिहार मोड़, स्टेशन रोड, कप्तानपाड़ा, लाइन बाजार, प्रभात कलोनी, रामबाग, नेवालाल चौक, बस स्टैंड, कचहरी कम्पाउड, मधुबनी चौक, सिपाही टोला, सहित अन्य मुहल्ले के मुख्य सड़क मार्ग पर इन पशुओं का जमावड़ा के कारण ना केवल यातायात अवरुद्ध हो रहे है बल्कि दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है।
यह सब मवेशी दूध देती है उसका दूध निकालते हैं और उसके बाद पशुपालक इन्हें खुला छोड़ देते हैं।
ताकि उनके द्वारा खिलाये जा रहे चारा का वचत हो सके।
रिक्शा चालक राधे राम कहते हैं कि शहर में इन पशुओं के खुला घूमने से परेशानी होती है।
हम रिक्शा चलाते है, जगह-जगह चौराहा और मुहल्ला में पशु घूमते रहते हैं।
अचानक वाहन सामने आने से चोट लगने का भी डर हमेशा लगा रहता है।
सब्जी व्यवसायी जाकिर कहते हैं शहर में आवारा पशु के घूमने से व्यवसायी वर्ग को भी परेशानी होती है।
पशु हमारे सामनों को भी यदा-कदा नुकसान पहुंचाते रहते है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
