अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

एनएच पर आवागमन जल्द होगा बहाल

एनएच पर आवागमन जल्द होगा बहाल भलुवाही गांव के समीप एनएच 106 पर पानी के तेज बहाव के कारण पिछले नौ दिनों ठप पड़ा आवागमन गुरुवार देर शाम तक बहाल हो जाने की उम्मीद है। सड़क को दुरूस्त करने का काम अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी आईएल एंड एफएस के कर्मी काम में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। प्लास्टिक के बोरे मे

एनएच पर आवागमन जल्द होगा बहाल

Article Advertisement

एनएच पर आवागमन जल्द होगा बहाल भलुवाही गांव के समीप एनएच 106 पर पानी के तेज बहाव के कारण पिछले नौ दिनों ठप पड़ा आवागमन गुरुवार देर शाम तक बहाल हो जाने की उम्मीद है। सड़क को दुरूस्त करने का काम अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी आईएल एंड एफएस के कर्मी काम में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

Article Advertisement

प्लास्टिक के बोरे में मिट्टी भरकर सड़क पर डाला जा रहा है। हालांकि सड़क पर पानी का बहाव अभी भी जारी है। कटाव स्थल पर सीमेंट के पाइप के सहारे सड़क पर पानी के दबाव को कम किया जा रहा है। सड़क को दुरूस्त करने में जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। निर्माण एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह आवागमन चालू कर दिया जाएगा। आवागमन चालू होने की उम्मीद से लोगों में राहत महसूस की जा रही है। गौरतलब है कि आफत की बारिश में भलुवाही गांव के समीप कई जगहों पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा था। पानी के तेज बहाव के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। लोग पैदल चलकर ही सड़क पार करते थे। जिले के दक्षिणी के कई प्रखंडों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read