अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

ऐसे गांव, जहां तीन महीने तक नहीं बजती शहनाई, जानें क्यों

ऐसे गांव, जहां तीन महीने तक नहीं बजती शहनाई, जानें क्यों बिहार के मधेपुरा में मोरसंडा पंचायत के राम चरण टोला में तीन साल पहले ध्वस्त हुए पुल के कारण आज तक इस इलाके के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। सामान्य दिनों में किसी तरह लोग आवाजाही तो कर लेते हैं, लेकिन बाढ़ के समय में आवाजाही करना तो दूर

ऐसे गांव, जहां तीन महीने तक नहीं बजती शहनाई, जानें क्यों

Article Advertisement

ऐसे गांव, जहां तीन महीने तक नहीं बजती शहनाई, जानें क्यों बिहार के मधेपुरा में मोरसंडा पंचायत के राम चरण टोला में तीन साल पहले ध्वस्त हुए पुल के कारण आज तक इस इलाके के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। सामान्य दिनों में किसी तरह लोग आवाजाही तो कर लेते हैं, लेकिन बाढ़ के समय में आवाजाही करना तो दूर लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

Article Advertisement

बाढ़ के दौरान इस इलाके के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक गांव तीन से चार महीने तक चारों ओर पानी से घिरे रहते हैं। प्रखंड मुख्यालय से गांव का सड़क संपर्क भंग होने के साथ-साथ इन गांवों में शादी-ब्याह करना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक वाहनों का परिचालन नहीं होने से प्रत्येक साल तीन से चार महीने तक गांव में शादी-ब्याह का कार्य बाधित रहता है। मोरसंडा गोठ बस्ती से धनेशपुर चौक जाने वाली मुख्य सड़क में रामचरण टोला के पास 11 सितंबर 2016 को बाढ़ से पुल ध्वस्त हो गया था। इसी मार्ग में मोरसंडा गोठ बस्ती पहुंचने से पहले दूसरी छोटी पुलिया भी ध्वस्त हो गयी और तीसरा पुल भी ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गया है। पुल ध्वस्त होने के बाद इन दोनों जगहों पर सरकारी नाव ही सहारा है। कोई सड़क नहीं है बाढ़ का पानी गांव में घुसने से उत्पन्न आवागमन की समस्या के कारण नई दुल्हनों को पैदल ही ससुराल जाना पड़ता है। मोरसंडा पंचायत के करैलिया, मुसहरी, अमनी बासा, कंटीली, फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ीखाल, बरबिग्घी, पिहोरा बासा, करैल बासा, कदवा बासा और फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी, घसकपुर, पनदही बासा, झंडापुर बासा तक आवागमन करने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read