अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कपड़ा दुकान से दो लाख के सामान उड़ाये

कपड़ा दुकान से दो लाख के सामान उड़ाये आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सीधे चुनौती दी है। कुंजौड़ी पंचायत के जगदीशपुर बाजार मे शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। अनुमान लगाया जा रहा ह

कपड़ा दुकान से दो लाख के सामान उड़ाये

Article Advertisement

कपड़ा दुकान से दो लाख के सामान उड़ाये आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सीधे चुनौती दी है। कुंजौड़ी पंचायत के जगदीशपुर बाजार मे शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।

Article Advertisement

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग दो लाख से अधिक कीमत का कपड़ा और अन्य रेडिमेड सामान चुरा ले गये। बताया गया कि दुकानदार शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे दुकान बंद कर अपने घर कंुजौरी चले गये। रविवार की सुबह जगदीशपुर बाजार के लोगों ने फोन पर उन्हें यह जानकारी दी कि उनके दुकान के गेट की कुंडली काटकर चोरी की गयी है। दुकान खुला पड़ा है। जानकारी मिलते ही दुकानदार मो. सरफराज ने अपनी दुकान पर पहुंचे और सामान का जायजा लिया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रहे कीमती साड़ी, धोती और अन्य कपड़ों के साथ-साथ सैकड़ों रेडिमेड सामान की चोरी हुई है। चोर कपड़े के डब्बे को यत्र-तत्र छींट कर सभी कीमती कपड़े चुरा ले गये। दुकानदारों की सूचना पर दारोगा कमलेश प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि ईंट और चदरा से बनी दुकान में लकड़ी का दरवाजा लगा हुआ था। चोर ने सभी कुंडी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हैरत की बात तो यह है कि एनएच 107 के किनारे बसा जगदीशपुर गांव की यह दुकान के सामने सड़क से रात के समय में भी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बावजूद इसके चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दुकान में चारी की घटना होने से लोग सकते में हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार की लिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read