अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

कश्मीर पर होने वाला है बड़ा फैसला! गृह मंत्रालय में आज अहम बैठक

कश्मीर पर होने वाला है बड़ा फैसला! गृह मंत्रालय में आज अहम बैठक आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान के हर प्रोपगैंडा को बेनकाब करने के बाद मोदी सरकार कश्मीर की तरक्की को नई रफ्तार देने में जुटी है। इस सिलसिले में आज गृह मंत्रालय में अहम बैठक होने जा रही है। ये हाई लेवल मीटिंग गृह सचिव की अगुवाई में सुबह 11 बजे

कश्मीर पर होने वाला है बड़ा फैसला! गृह मंत्रालय में आज अहम बैठक

Article Advertisement

कश्मीर पर होने वाला है बड़ा फैसला! गृह मंत्रालय में आज अहम बैठक आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान के हर प्रोपगैंडा को बेनकाब करने के बाद मोदी सरकार कश्मीर की तरक्की को नई रफ्तार देने में जुटी है। इस सिलसिले में आज गृह मंत्रालय में अहम बैठक होने जा रही है।

Article Advertisement

ये हाई लेवल मीटिंग गृह सचिव की अगुवाई में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विकास के मुद्दों पर बात होगी। आर्टिकल 370 हटाने के बाद हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को दो टूक कह दिया है कि कश्मीर हमारा अंदरुनी मसला है और इस पर किसी की चौधराहट उसे कुबूल नहीं है। बावजूद इसके पाकिस्तान बार-बार कश्मीर का मुद्दा उछाल रहा है। कश्मीर पर फेक न्यूज और फेक वीडियो वायरल कर वहां हालात खराब होने के झूठे दावे कर रहा है लेकिन हिंदुस्तान पाकिस्तान की इस साजिश को भी बेपर्दा करने में जुटा है। कश्मीर को लेकर एक ऐसी ही अफवाह फैलाई गई कि वहां दवाइयों की किल्लत है जबकि हकीकत ये है कि कश्मीर की सभी दवा दुकानें खुली हैं। दवाइयों की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल रहा है। इन सबके बीच अल्पसंख्यक मंत्रालय की एक टीम भी आज से कश्मीर के दो दिनों के दौरे पर रहने वाली है जो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कोने-कोने में तेज विकास पहुंचाने पर काम करेगी। ये टीम आज और कल श्रीनगर में रहेगी और यहां के विकास की नई संभावनाओं पर काम करेगी। केंद्र सरकार की ये टीम जम्मू और लद्दाख भी जाएगी। इस दौरान ये टीम हर उस इलाके में जाएगी जहां, अबतक विकास नहीं हो पाया है। इस दौरान ऐसे इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां ना सड़कें हैं, ना स्कूल हैं और ना अस्पताल और फिर जल्दी से जल्दी ये सारी सुविधाएं उन इलाकों तक पहुंचाई जाएंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read