अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

किसानों की कर्जमाफी को लेकर माकपा का धरना

किसानों की कर्जमाफी को लेकर माकपा का धरना किसानों की कर्जमाफी के साथ उनके उत्पादन का मूल्य लागत के हिसाब से तय करने का अधिकार किसानों को देने, बाढ़, सुखाड़ का स्थायी समाधान करने और परिवहन विभाग द्वारा वसूले जा रहे मनमाने अर्थ दंड वसूली पर रोक लगाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर माकपा की जिला कमेटी ने

किसानों की कर्जमाफी को लेकर माकपा का धरना

Article Advertisement

किसानों की कर्जमाफी को लेकर माकपा का धरना किसानों की कर्जमाफी के साथ उनके उत्पादन का मूल्य लागत के हिसाब से तय करने का अधिकार किसानों को देने, बाढ़, सुखाड़ का स्थायी समाधान करने और परिवहन विभाग द्वारा वसूले जा रहे मनमाने अर्थ दंड वसूली पर रोक लगाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर माकपा की जिला कमेटी ने शनिवार को थाना चौक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

Article Advertisement

धरना के उपरांत संगठन का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी राहुल कुमार से मिला और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप अनुकूल पहल करने की मांग की।जिला कमेटी के आह्वान पर आयोजित माकपा के धरना में काफी संख्या में किसान, मजदूर और छात्रों ने भाग लिया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद कामरेड राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में गरीब, किसान और मजदूर तबके के लोग बेचैनी की हालात का सामना कर रहे हैं। इनकी समस्याओं को सुनने और समझने वाला कोई नहीं है। बेरोजगारी की स्थिति ऐसी है कि बीटेक और पीएचडी डिग्री धारी छात्र व छात्राएं चपरासी के पद आवेदन करने को विवश हैं। जनता की समस्याओं का समाधन नहीं किया जा रहा है, सिर्फ सामाजिक स्तर पर भेदभाव बढ़ाने वाले कार्य हो रहे हैं, इससे सामाजिक सौहार्द का वातावरण बिगड़ रहा है। देश के हर कोने से सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठ रही है। जिलामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश फासीवाद के खतरे से जूझ रहा है। वर्तमान समय में भाजपा की सरकार जनता की मूल समस्याओं को दरकिनार कर पुलिस व सेना के बल पर जनाक्रोश को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फेल है। सिर्फ भावात्मक मुद्दों की राजनीति कर देश को गुमराह किया जा रहा है। संगठन के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुंचा दिया है। सिर्फ उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये जा रहे हैं, किसानों को पूछने वाला कोई नहीं है। धरना के उपरांत संगठन के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में किसानों की कर्जमाफी के साथ उनके उत्पादन का मूल्य लागत के हिसाब से तय करने का अधिकार किसानों को देने, बाढ़ सुखाड़ का स्थायी समाधान करने, परिवहन विभाग द्वारा वसूले जा रहे मनमाने दंड वसूली पर रोकने, पूर्णिया कटिहार एनएच-31 के लिए अधिग्रहित जमीनों का उचित मुआवजा तय करने, रानीपतरा बेसिक स्कूल के क्रीड़ा मैदान को भू माफियाओं के चंगुल से बचान व रेलवे द्वारा मुख्य सड़क के जाम को देखते हुए रेलवे द्वारा फुट ओवर ब्रिज बनाना शामिल है। धरना कार्यक्रम में मधुसूदन ऋषि, सुचिन यादव, शिबो सिंह, नारायण राम, चंदन उरांव और शंकर ऋषि समेत काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read