अभी आपके मोबाइल पर जब कोई कॉल आती है तो उसकी घंटी 35 से 40 सेकंड तक सुनायी देती है।
लेकिन एयरटेल ग्राहकों के फोन पर घंटी बजने की अवधि 25 सेकंड हो गयी है।
प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो से बराबरी के लिए कंपनी ने यह निर्णय किया है।
Technology
कॉल आने पर 40 सेकंड नहीं बजेगी घंटी, अब घटकर हुआ इतना टाइम!
अभी आपके मोबाइल पर जब कोई कॉल आती है तो उसकी घंटी 35 से 40 सेकंड तक सुनायी देती है। लेकिन एयरटेल ग्राहकों के फोन पर घंटी बजने की अवधि 25 सेकंड हो गयी है। प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो से बराबरी के लिए कंपनी ने यह निर्णय किया है। इसका एक मकसद कॉल जुड़ने पर लगने वाले इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क (IUC) की लागत घट

Article Advertisement
Article Advertisement
इसका एक मकसद कॉल जुड़ने पर लगने वाले इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क (IUC) की लागत घटाना भी है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट शुल्क पर उसके किसी आधिकारिक निर्णय पर पहुंचने से पहले इस मुद्दे पर आपस में उलझी दूरसंचार कंपनियों से सर्वसम्मति से किसी समाधान पर पहुंचने के लिए कहा था।
इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क किसी एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर जुड़ने के लिए लिया जाता है।
इसमें जिस नेटवर्क से कॉल की जाती है वह कॉल पहुंचने वाले नेटवर्क को यह शुल्क अदा करता है।
अभी इसकी दर छह पैसा प्रति मिनट है।
एयरटेल ने कहा कि उसने फोन की घंटी बजने की अवधि को 25 सेकंड तक सीमित करने का निर्णय किया है।
जियो के ऐसा करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
इससे ग्राहकों को असुविधा हो सकती है।
नियामक की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश ना होने के चलते कंपनी के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है।
हालांकि कंपनी नियामक के सामने इस बात को कई बार रख चुकी है।
ट्राई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नियामक 14 अक्टूबर को 'कॉल किए जाने वाले व्यक्ति को फोन की घंटी बजने की अवधि के मुद्दे पर एक खुली चर्चा कराने की योजना बना रहा है।
इसके अलावा इस पूरे आईयूसी मुद्दे पर भी बातचीत होगी।
इसके लिए एक परिचर्चा पत्र पहले ही जारी कर दिया गया है।
इस पर जल्द निर्णय किया जाएगा।
एयरटेल ने ट्राई को 28 सितंबर को भेजे एक पत्र में कहा कि यद्यपि हमने महसूस किया कि इससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है लेकिन ट्राई की ओर से कोई निर्देश नहीं होने और इंटरकनेक्ट शुल्क के घाटे से बचने के लिए हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है।
इसलिए हमने हमारे नेटवर्क पर फोन की घंटी बजने की अवधि को घटाने का निर्णय किया है।
एयरटेल ने कहा कि पिछले सात-आठ हफ्तों में कई अनुरोध के बावजूद ट्राई ने रिलायंस जियो को फोन की घंटी की अवधि बढ़ाकर मूल रूप में लाने का निर्देश नहीं दिया है।
ना ही उसने अधिकतर कंपनियों द्वारा सहमत 30 सेकंड की अवधि लागू करने के लिए कोई सामान्य निर्देश दिया है।
एयरटेल ने जियो के इस कदम के प्रभाव के बारे में बार-बार ट्राई को बताया है।
कंपनी का कहना है कि फोन की घंटी बजने की अवधि कम करने से मिस्ड कॉल की संख्या बढ़ेगी।
इससे किसी व्यक्ति को कॉल लगाने और साथ ही मिस्ड कॉल देखने के बाद वापस कॉल करने की संख्या भी बढ़ेगी।
इससे ग्राहकों के अनुभव के साथ-साथ नेटवर्क की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों के लिए कॉल को दूसरे नंबर पर स्थानांतरित (कॉल फारवर्ड) करने की सुविधा लेना भी मुश्किल हो जाएगा।
पिछले महीने आईयूसी के मुद्दे को लेकर सभी कंपनियों का विवाद नियामक के पास तक पहुंच गया था।
एयरटेल ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल जुड़ने को पैसा कम चुकाने के लिए जियो पर प्रणाली के साथ 'धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।
वास्तव में आईयूसी को एक जनवरी, 2020 से खत्म किए जाने का प्रस्ताव है।
लेकिन ट्राई इस समयसीमा की अभी समीक्षा कर रहा है।
Source-Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
