नई दिल्ली, 24 सितम्बर 2019 : ऐक्टू समेत कोयला क्षेत्र की पाँच ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के समर्थन में, दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आए मज़दूरों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि मोदी सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी निवेश की घोषणा करने से कोयला उत्पादन से जुड़े मज़दूर व यूनियन काफी गुस्से में हैं।
Crime
कोयला क्षेत्र के हड़ताली मज़दूरों के समर्थन में ऐक्टू ने किया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
नई दिल्ली, 24 सितम्बर 2019 : ऐक्टू समेत कोयला क्षेत्र की पाँच ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के समर्थन में, दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आए मज़दूरों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि मोदी सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी निवेश की घोषणा करने से कोयला उत्पादन से

Article Advertisement
Article Advertisement
सौ फीसदी विदेशी निवेश - मतलब जनता की संपत्ति को लूटने की छूट 1972-73 में कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के पश्चात, कोयला उत्पादन 7.9 करोड़ टन से बढ़कर 60 करोड़ टन से भी ज़्यादा हो चुका है।
देश मे 92 प्रतिशत से ज़्यादा कोयला उत्पादन सरकारी कंपनियां द्वारा किया जाता है।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) जो कि देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, मोदी सरकार के निशाने पर लगातार बनी हुई है।
पिछले एक दशक में कोयला क्षेत्र की सरकारी कंपनियों ने भारत सरकार को 1.2 लाख करोड़ से ज़्यादा लाभांश व राजस्व प्रदान किया है।
इसके बावजूद भी मोदी सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निजीकरण और विनाश की राह पर धकेल रही है।
विदेशी निवेश और कोल इंडिया को छोटी कंपनियों में बांटने जैसे फैसलों से न सिर्फ लाखों मज़दूर आहत होंगे बल्कि सरकार का राजस्व भी घटेगा।
अपने पिछले कार्यकाल में मोदी सरकार ने 'कोल माइंस प्रोविज़न एक्ट, 2015' लाकर निजी कंपनियों को कोयला उत्खनन व बेचने की छूट दे दी थी।
इस जन-विरोधी कदम से कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण को जबरदस्त चोट पहुंची।
In Support the strike of coal workers against 100% FDI in coal sector!!
Today's Join Solidarity protest at Jantar Mantar, Delhi. @AICCTUhq pic.twitter.com/h5MUoeUGeA — Shweta Raj (@rajshweta08) September 24, 2019 मोदी 2.0 - सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण की पूरी तैयारी संतोष रॉय, अध्यक्ष, ऐक्टू दिल्ली ने कहा कि लाखों सालों तक धरती के गर्भ में तैयार होनेवाला कोयला, इस देश की जनता की संपत्ति है, पर अब मोदी सरकार इसे मुनाफाखोरों के हाथ दे रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि नीति आयोग द्वारा पूर्व में कोल इंडिया लिमिटेड को छोटी कम्पनियों में तोड़ने का प्रस्ताव आया था, पर इसे ट्रेड यूनियनों के दबाव के चलते नही माना गया था।
अब जब साम्प्रदायिक उन्माद की फसल काटकर मोदी सरकार दोबारा आई है, तो वो रेलवे, बैंक, बीमा, डिफेंस, कोयला, इत्यादि के निजीकरण और तमाम जन विरोधी फैसलों को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है।
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए ये साफ कहा था कि सरकारी कम्पनियों को बेचकर सरकार 1.05 ट्रिलियन रुपयों की उगाही करना चाहती है।
श्वेता राज, सचिव, ऐक्टू दिल्ली ने अपने संबोधन में कहा कि, " सरकार जनता के पैसे को 'हाउडी मोदी' जैसे वाहियात प्रचार कार्यक्रमों पर खर्च कर रही है।
प्रधानमंत्री देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोज़गारी, दिनोंदिन आग की तरह देश को जलाते साम्प्रदायिक उन्माद और लिंचिंग पर खामोश हैं, वो देश की खनिज संपदा व जल-जंगल-जमीन को बेचना चाहते हैं।
सरकारी कंपनियों में लाखों लोगों को रोजगार मिलता है व आरक्षण जैसी ज़रूरी व्यवस्था लागू हो पाती है - निजीकरण के पश्चात ये सभी खत्म हो जाएंगे।" कोयला क्षेत्र के मज़दूरों की ये हड़ताल, एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है।
गौरतलब है कि ऐक्टू समेत अन्य ट्रेड यूनियन संगठनों ने आगामी 30 सितंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ, एक संयुक्त कन्वेंशन की घोषणा की है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
