अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

क्या स्मार्टफोन में कुछ नया और खास फीचर्स देने का दौर खत्म!

पिछले 10 साल में मोबाइल फोन की दुनिया में सबसे ज्यादा तकनीकी बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन, अब इस क्षेत्र में भी ठहराव आ गया है। मोबाइल कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन में कुछ नया और खास फीचर्स देने का दौर खत्म हो गया है। मौजूदा समय में बाजार में लॉन्च होने वाले अधिकांश फोन में एक समान फीचर्स ही मिल रहे

क्या स्मार्टफोन में कुछ नया और खास फीचर्स देने का दौर खत्म!

Article Advertisement

पिछले 10 साल में मोबाइल फोन की दुनिया में सबसे ज्यादा तकनीकी बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन, अब इस क्षेत्र में भी ठहराव आ गया है। मोबाइल कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन में कुछ नया और खास फीचर्स देने का दौर खत्म हो गया है। मौजूदा समय में बाजार में लॉन्च होने वाले अधिकांश फोन में एक समान फीचर्स ही मिल रहे हैं।

Article Advertisement

एक समान डिजाइन के ज्यादातर फोन वर्तमान में लॉन्च होने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन के डिजाइन एक समान मिल रहे हैं। सभी कंपनियों के फोन में एक या उससे ज्यादा कैमरे मिल रहे हैं। वहीं बैटरी की बात कि जाए तो 3000 एमएएच से लेकर 6000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। चार्जिंग में भी कुछ खास बदलाव नहीं है। प्रीमियम स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिल रही है तो समान्य फोन में डीसी चार्जिंग उपलब्ध कराई जा रही है। नई खोज शिखर पर? सवाल उठता है कि स्मार्टफोन में नए फीचर्स का दौर खत्म हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में बैटरी, कैमरा, सुरक्षा को लेकर कई काम हुए हैं। ऐसे में बड़े बदलाव की उम्मीद अभी नहीं है। लेकिन, भविष्य में नवोन्मेष को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए अधिक दाम आईफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है। कंपनी की रणनीति फोन को सबसे अलग बनाने की होती है। यह दूसरे के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होता है। इसलिए भी फोन की कीमत ज्यादा रखी जाती है। दूसरे कंपनियां भी इसी रणनीति पर चलती हैं। कैमरा, रेडियो, टीवी जैसे डिवाइस खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन में उच्च क्वालिटी का कैमरा, ऑनलाइन टीवी और गाना सुनने का विकल्प आमतौर पर मिल रहा है। ऐसे में यह कहना है कि स्मार्टफोन आने से दूसरे सभी डिवाइस खत्म हो जाएंगे, जल्दबाजी होगा। आज के समय में स्मार्टफोन बेहतर फोटोग्राफी और शानदार वीडियो रिकॉर्ड का विकल्प देता है। लेकिन अभी भी डीएसएलआर से यह पीछे है।         Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read