अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम महेन्द्र मंडल की हत्या की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। मृतक की बेटी रूबी देवी और बहन रीता देवी के चीखने-चिल्लाने से पूरे आसपास का माहौल गमगीन था। वह महेन्द्र के शव को सीने से लगाकर रोए जा रही

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम

Article Advertisement

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम महेन्द्र मंडल की हत्या की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। मृतक की बेटी रूबी देवी और बहन रीता देवी के चीखने-चिल्लाने से पूरे आसपास का माहौल गमगीन था।

Article Advertisement

वह महेन्द्र के शव को सीने से लगाकर रोए जा रही थी। मृतक की पत्नी फुलचन्द देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। रोते-रोते उसका हाल पागलों जैसा हो गया था। लोग उसे ढाढस बंधा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अरविंद घर पर ही रहता है और छोटा पुत्र अमित कोलकाता में काम करता है। चर्चा के मुताबिक अरविंद मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका इलाज भी रांची से चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि सोमवार की रात को भी पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कलह हुआ था। शायद इसी वजह से अरविंद वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। हालांकि ग्रामीण अरविंद को खेजने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस भी उसको खोजने में जुट गयी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read