अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Technology

चार्जिंग में लगे फोन में ब्लास्ट, तकिए के नीचे रखकर सो रही छात्रा की मौत

कजाख्स्तान में चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन फटने से एक छात्रा की मौत की डराने वाली घटना सामने आई है। स्मार्टफोन छात्रा के बेड में उसकी तकिए के नीचे रखा था और चार्जिंग में लगा था। एल्युआ एसेत्काईजी नाम की 14 वर्षीय छात्रा अपने स्मार्टफोन पर गाने लगाकर सुनते सुनते रात में सो गई। इसके बाद सुबह तब छात्रा

चार्जिंग में लगे फोन में ब्लास्ट, तकिए के नीचे रखकर सो रही छात्रा की मौत

Article Advertisement

कजाख्स्तान में चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन फटने से एक छात्रा की मौत की डराने वाली घटना सामने आई है। स्मार्टफोन छात्रा के बेड में उसकी तकिए के नीचे रखा था और चार्जिंग में लगा था। एल्युआ एसेत्काईजी नाम की 14 वर्षीय छात्रा अपने स्मार्टफोन पर गाने लगाकर सुनते सुनते रात में सो गई।

Article Advertisement

इसके बाद सुबह तब छात्रा के घरवाले उसके कमरे में गए तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। और तकिया के नीचे रखा स्मार्ट फोन फटा पड़ा है। खबरों के अनुसार चार्जिंग में लगे फोन में ब्लास्ट हुआ जो उसके सिर के ठीक नीचे था। और छात्रा की मौत इसी ब्लास्ट के कारण हो गई। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना के वक्त स्मार्टफोन चार्जिंग में लगा था। फोन के ब्लास्ट होने से छात्रा के सिर में काफी चोंटे भी आई हैं। माना जा कि सिर में हुई किसी अंदरूनी चोट के कारण ही उसकी मौत हो गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का दावा है कि फोन सुबह करीब तीन-चार बजे क वक्त अत्यधिक गर्म होने की वजह से फटा और इसी कारण छात्रा की मौत हो गई। यह फोन किस ब्रांड का है इसका खुलासा नहीं किया गया। ऐसी घटनाओं से बचने के आप आगे दी गई कुछ बातों का ध्यान रख सकते है- ध्यान रखें ये बातें- चार्जिंग के वक्त फोन का इस्तेमाल न करें चार्जिंग में लगे फोन पर कान लगाकर बात न करें, जरूरत हो तो ईयरफोन लगाकर ही बात करें। सोते वक्त फोन को अपने शरीर से कुछ दूरी पर रखें। तकिए के नीचे या पैंट की जेब में फोन रखकर न सोएं फोन का चार्जिंग प्वाइंट बेड से दूर बनाएं। ज्यादा यूज से फोन गर्म हो जाए तो उसे स्विच ऑफ करें या कुछ देर के लिए बैटरी निकाल दें। फोन खरीदते समय किसी सस्ते या नकली ब्रांड को खरीदने से बचें। तथा के गुणवत्वा मानकों पर भी ध्यान दें।     Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read